28 Oct 2026, 08:11 PM
WPL 2027 Auction: सोफी मॉलिन्यू बनी नीलामी की पहली करोड़पति, UP Warriors ने 1.10 करोड़ में खरीदा
News Patrika
@newspatrika
ऑस्ट्रेलिया (Australia) की 28 वर्षीय सोफी मॉलिन्यू (Sophie Molineux) अगले साल होने वाले वूमेंस प्रीमियर लीग (Women’s Premier League – WPL) 2027 के ऑक्शन में पहली करोड़पति खिलाड़ी बन गई है। उन्हें यूपी वॉरियर्स (UP Warriors) ने 1.10 करोड़ रूपए में खरीद लिया है। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रूपए थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वूमेंस प्रीमियर लीग 2027 के लिए खिलाड़ियों का मिनी ऑक्शन इस समय कोच्चि में चल रहा है। डब्ल्यूपीएल 2027 अगले साल 14 जनवरी से 7 फरवरी के बीच खेला जाएगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)