13 Nov 2026, 02:45 PM
छठ पर श्रद्धापूर्वक करें सूर्यदेव की पूजा, अच्छी नौकरी-करियर के साथ बढ़ सकता है सम्मान
AU News
@aunews
Chhath Puja : दिवाली की रौनक के बाद देश में अब चार दिनों तक लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की धूम रहेगी। नहाय- खाय के साथ 13 नवंबर से छठ महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। इसके लिए तालाबों, जलाशयों और छठ घाटों पर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। घाटों पर श्रद्धालु सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना करेंगे। घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और पूजन के लिए वेदियां तैयार की जा रही हैं। भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए कुछ शहरों में श्रद्धालुओं का अग्रिम पंजीयन भी किया जा रहा है। छठ पूजा के चलते घाटों पर साफ, सफाई, रंग, रोंगन, विद्युत साज, सज्जा, चेंजिंग रूम आदि व्यवस्थाएं की जा रही हैं। छठ पर सूर्यदेव की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से अच्छी नौकरी, करियर के साथ सम्मान भी बढ़ सकता है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7
Comments (0)