मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
Uttar Pradesh 30 Oct 2026, 08:47 AM

मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मुस्लिम वोटरों को रिझाने के लिए असदुद्दीन ओवैसी की सक्रियता इन दिनों बढ़ गई है. इस बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मुस्लिम मतदाताओं में बढ़ रहे बीजेपी के प्रति विश्वास को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब चीजें बदल रहीं हैं.

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में मुस्लिम वोटरों में अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के प्रभाव के सवाल पर पंकज चौधरी ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए हैं, तब से हर वर्ग के विकास के साथ देश आगे बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें: आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद

तीन तलाक पर भाई-पिता बनकर सोचें

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बताया कि उन्होंने बीते 2024 के लोकसभा चुनाव में मुस्लिम क्षेत्र में लोगों से बात की तो जो उनके मन में तीन तलाक और CAA को लेकर शंकाएं थीं, उन पर उनकी राय जानी. इसके बाद उन्हें समझाया. उन्होंने कहा कि तीन तलाक जैसे विषय पर पुरुषवादी सोच से बाहर निकलकर कभी पिता और भाई की तरह सोचें. इसी तरह उन्होंने CAA को लेकर भी स्पष्ट किया कि अभी तक किसी की नागरिकता नहीं गयी.

पंकज चौधरी ने कहा कि इससे पहले सपा-बसपा और कांग्रेस की सरकारें थीं, फिर मुस्लिम-दलित समाज का उत्थान क्यों नहीं हुआ ? सबसे ज्यादा सरकारी योजनाओं के लाभार्थी इन्हीं वर्गों से क्यों हैं ? उन्होंने मुस्लिम समाज से इस पर चिंतन की बात कही. बोले कि बीजेपी और प्रधानमंत्री सबको साथ लेकर विकसित राष्ट्र बनाना चाहते हैं.

असदुद्दीन ओवैसी लगातार सक्रिय हैं

यहां बता दें कि विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही  असदुद्दीन ओवैसी यूपी में सक्रिय हो गए हैं. उन्होंने पिछले दिनों कई मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर रैली कर अखिलेश यादव को चुनौती दी है. जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव पर मुस्लिमों को धोखा देने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही  असदुद्दीन ओवैसी  इंडिया गठबंधन में शामिल होने के लिए भी अपील कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation