साइलेंट फोन पर भी बार-बार चेक करते हैं नोटिफिकेशन, कितनी खतरनाक यह आदत?
26 Oct 2026, 06:53 PM

साइलेंट फोन पर भी बार-बार चेक करते हैं नोटिफिकेशन, कितनी खतरनाक यह आदत?

ABP News
@abpnews

आज के समय में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. लोग दिनभर फोन पर मैसेज, सोशल मीडिया और दूसरी चीजें चेक करते रहते हैं. कई बार फोन साइलेंट पर होने के बाद भी हम बार-बार उसकी स्क्रीन देखने लगते हैं, जबकि कोई नोटिफिकेशन भी नहीं आया होता. शुरुआत में यह एक सामान्य आदत लगती है, लेकिन धीरे-धीरे इसकी वजह से काम और पढ़ाई पर ध्यान लगाना मुश्किल होता है. कुछ लोगों को फोन पास न होने पर बेचैनी भी महसूस होती है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि बार-बार फोन चेक करने की आदत हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को किस तरह प्रभावित करती है.

ध्यान और काम करने की क्षमता पर पड़ता है असर

बार-बार फोन चेक करने की आदत का सीधा असर हमारे ध्यान पर पड़ता है. जब हम पढ़ाई कर रहे होते हैं या कोई जरूरी काम कर रहे होते हैं, तो बीच-बीच में फोन देखने से ध्यान टूट जाता है. इसके बाद दोबारा उसी काम पर ध्यान लगाने में समय लगता है. इससे काम पूरा होने में देरी होती है और गलतियां होने की आशंका भी बढ़ जाती है. कई बार लोग बिना किसी खास वजह के फोन खोल लेते हैं और सोशल मीडिया देखने में काफी समय बिता देते हैं. फोन पर बार-बार कुछ नया देखने की इच्छा इस आदत को बढ़ाती है.  अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो काम या पढ़ाई के दौरान फोन को खुद से दूर रखें. इससे बार-बार स्क्रीन देखने की इच्छा कम करने में मदद मिलती है.

मानसिक तनाव और नींद पर पड़ता है असर

कुछ लोगों को बार-बार यह चिंता होती है कि कहीं कोई जरूरी मैसेज या सूचना छूट न जाए. इसी वजह से वे बिना आवाज आए भी फोन चेक करते रहते हैं. अगर फोन पास न होने पर बेचैनी महसूस होती है या बार-बार उसे देखने का मन करता है, तो अपने फोन इस्तेमाल करने के तरीके पर ध्यान देना जरूरी है. इस आदत का असर नींद पर भी पड़ता है. कई लोग सोने से पहले फोन चेक करते हैं और फिर सोशल मीडिया देखते हुए काफी देर तक जागते रहते हैं. इससे सोने का समय बिगड़ता है और अगले दिन थकान या चिड़चिड़ापन महसूस होता है.

यह भी पढ़ें : Genetic Cholesterol Risk: जीन में है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा? अच्छी डाइट से कम हो सकता है असर

बार-बार फोन चेक करने की आदत कैसे कम करें?

इस आदत को कम करने के लिए सबसे पहले यह ध्यान दें कि आप दिन में कितनी बार और किन वजहों से फोन चेक करते हैं. गैर-जरूरी ऐप्स के नोटिफिकेशन बंद कर दें, ताकि बार-बार फोन देखने का मन न हो. पढ़ाई या काम के दौरान फोन को बैग या दराज में रख सकते हैं. इससे आपका ध्यान जरूरी काम पर बना रहेगा.

इसके अलावा, फोन इस्तेमाल करने के लिए दिन में कुछ समय तय करें. खाली समय में टहलने, किताब पढ़ने या परिवार और दोस्तों के साथ बातचीत करने जैसी गतिविधियों को अपनाएं. रात में सोने से पहले फोन चलाने से बचें और उसे बिस्तर से थोड़ी दूर रखें. शुरुआत में इन आदतों को अपनाना मुश्किल लगता है, लेकिन धीरे-धीरे फोन का इस्तेमाल कम किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation