23 Oct 2026, 11:58 PM
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
ABP News
@abpnews

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है. गुरुवार को टीम इंडिया ने जीत के साथ न्यूजीलैंड दौरे का आगाज किया. भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार, 22 अक्टूबर को पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीता. यहां जानिए भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा.

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम फॉर्म में चल रहे ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर हो गए हैं. माना जा रहा है कि उनकी जगह 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा. अब देखने वाली बात यह होगी कि कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर ईशान की जगह किसे प्लेइंग इलेवन में शामिल करते हैं.

हेड टू हेड में कौन आगे?

टी20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेड टू हेड की बात करें तो दोनों देशों के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान 20 मैचों में भारत को जीत मिली है तो 11 मुकाबलों में कीवी टीम ने बाजी मारी है. दोनों के बीच एक मैच टाई रहा है.

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच शनिवार, 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल मैदान पर खेला जाएगा. जी हां, यानी जहां पहला टी20 खेला गया था, दूसरा टी20 भी उसी मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार यह मैच भी दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू होगा. वहीं 12 बजे मैच का टॉस होगा.

टीवी टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मैच की कमेंट्री का लुत्फ उठा सकेंगे. वहीं मोबाइल पर मैच सोनी लिव एप पर लाइव देखा जा सकेगा. इसके अलावा आप abplive.com पर भी इस मैच का लाइव स्कोर और मुकाबले से जुड़े सभी अपडेट्स हासिल कर सकेंगे.

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

यह भी पढ़ें-

न्यूजीलैंड से दूसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे ईशान किशन? BCCI ने खुद डिटेल में बताया

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)