Tea Making Tips: चाय बनाने का सही तरीका क्या, पहले पत्ती डालें, दूध या अदरक?
16 Nov 2026, 10:28 PM

Tea Making Tips: चाय बनाने का सही तरीका क्या, पहले पत्ती डालें, दूध या अदरक?

ABP News
@abpnews

चाय बनाना आसान लगता है, लेकिन अच्छी और स्वादिष्ट चाय बनाने के लिए चीजों को सही समय पर डालना जरूरी है. कई लोग पहले दूध डालते हैं, तो कुछ शुरुआत में ही चाय पत्ती और अदरक मिला देते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर चाय बनाने का सही तरीका क्या है? आमतौर पर अच्छी अदरक वाली दूध की चाय बनाने के लिए सबसे पहले पानी, फिर अदरक, उसके बाद चाय पत्ती और आखिर में दूध डालना बेहतर रहता है. इससे अदरक का स्वाद पानी में अच्छी तरह घुलता है और चाय को मनचाहा रंग और स्वाद मिलता है.

सबसे पहले पानी में डालें अदरक

चाय बनाने के लिए एक पैन में जरूरत के हिसाब से पानी डालकर गर्म करें. जब पानी में उबाल आने लगे, तब इसमें कूटी हुई अदरक डाल दें. अगर आपको इलायची वाली चाय पसंद है, तो एक-दो इलायची भी कूटकर डाल सकते हैं. अदरक को पानी में थोड़ी देर उबलने दें, ताकि उसका स्वाद अच्छी तरह आ जाए. अदरक को कद्दूकस करने के बजाय कूटकर डालने से भी चाय में अच्छा स्वाद आता है.

अदरक के बाद डालें चाय पत्ती

जब अदरक का स्वाद पानी में आ जाए, तब इसमें चाय पत्ती डालें. इसे करीब 2 से 3 मिनट तक उबलने दें. इस दौरान पानी में चाय का रंग और स्वाद आने लगेगा. अगर आपको कड़क चाय पसंद है, तो पत्ती को थोड़ा ज्यादा समय तक उबालते हैं.  बहुत देर तक उबालने से चाय का स्वाद कड़वा भी हो सकता है. इसलिए अपनी पसंद के हिसाब से इसका समय रखें.

यह भी पढ़ें: Chhath Puja Thekua: घी, गुड़ और आटे से बनता है ठेकुआ, कितनी कैलोरी होती है इसमें?

आखिर में डालें दूध और चीनी

अब चाय में स्वादानुसार चीनी और दूध डाल दें. इसके बाद इसे धीमी या मध्यम आंच पर करीब 3 से 4 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में चाय को चलाते रहें, ताकि दूध नीचे न लगे. जब चाय में अच्छा रंग और खुशबू आ जाए, तो गैस बंद कर दें और छन्नी से छानकर गर्मागर्म सर्व करें. शुरुआत में दूध डालने के बजाय पानी में चाय पत्ती को पहले उबालने से उसका रंग और स्वाद अच्छी तरह निकलता है. ध्यान रखें कि दूध ताजा हो और उसे फ्रिज से निकालकर बहुत ठंडी हालत में डालने के बजाय सामान्य तापमान पर आने दें. इस तरह आप घर पर आसानी से स्वादिष्ट चाय बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें:Chhath Puja 2026: छठ पूजा में बनने वाली गुड़ की खीर कैसे होती है तैयार? जानें खरना की रेसिपी

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation