बंद होगा 500 का नोट! क्या 100- 200 के नोटों से अर्थव्यवस्था चल पाएगी?
10 Nov 2026, 06:17 PM

बंद होगा 500 का नोट! क्या 100- 200 के नोटों से अर्थव्यवस्था चल पाएगी?

ABP News
@abpnews

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने देश में 500 रुपए के नोटों को बंद करने की सलाह देकर एक नई बहस छेड़ दी है. उनका सुझाव है कि देश में 100 और 200 रुपए के नोटों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाए और डिजिटल पेमेंट को और मजबूत बनाया जाए. इसके पीछे तर्क है कि बड़े नोटों से काला धन जमा करना, रिश्वत देना और चुनावों में नकदी का इस्तेमाल करना आसान हो जाता है.

लेकिन सवाल सिर्फ काले धन का नहीं है. अगर 500 रुपए का नोट बंद हो जाए तो क्या देश की अर्थव्यवस्था छोटे नोटों के सहारे चल पाएगी? क्या सब्जी बेचने वाले से लेकर किराना दुकानदार और छोटे कारोबारियों के लिए रोज का काम आसान रहेगा? और जब देश में UPI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, तो क्या डिजिटल पेमेंट नकदी की जगह पूरी तरह ले सकता है? आइये जानते हैं.

500 रुपए का नोट क्यों जरूरी है?
RBI की 23 अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में करीब 7.40 लाख करोड़ रुपए के 500 के नोट चलन में थे. इनका टोटल मूल्य करीब 37.03 लाख करोड़ रुपए था. यानी 500 रुपए के नोटों का हिस्सा टोटल चलन में मौजूद नोटों के मूल्य का लगभग 85.8 फीसदी बैठता है.

इसका मतलब है कि 500 रुपए का नोट सिर्फ बड़े लेन-देन में ही इस्तेमाल नहीं होता है. घर का राशन खरीदने, पेट्रोल-डीजल भरवाने, दवा लेने, बिजली का बिल देने और छोटे कारोबारियों के रोज के लेन-देन में भी इसकी बड़ी भूमिका है.

UPI ट्रांजैक्शन कितना बढ़ा?
डिजिटल पेमेंट के मामले में भारत ने पिछले कुछ सालों में काफी तरक्की की है. अब चाय की दुकान, सब्जी का ठेला, ऑटो और किराना स्टोर तक QR कोड के जरिए पेमेंट लेने लगे हैं. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि देश में नकदी की जरूरत खत्म हो गई है.

NPCI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में UPI के जरिए करीब 2,546.67 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए हैं. इनकी कीमत 31.52 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रही है. सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में UPI ट्रांजैक्शन की संख्या करीब 5.8 फीसदी बढ़ी.

छोटे कारोबार के लिए क्यों जरूरी है 500 रुपया?
किसी किराना दुकानदार को दिनभर में 10-20 हजार रुपए का कारोबार करना है. उसके पास ग्राहक 500 रुपए का नोट लेकर आते हैं और वह उसी पैसे से थोक बाजार से सामान खरीदता है, छोटे दुकानदारों और सप्लायरों को भुगतान करता है. अब अगर 500 का नोट ही नहीं होगा तो उसे ज्यादा संख्या में 100 और 200 रुपए के नोट रखने पड़ेंगे.

इससे नकदी रखने, गिनने और एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की परेशानी बढ़ सकती है. छोटे कारोबारियों के लिए छुट्टे पैसों का इंतजाम करना भी एक परेशानी है.

काला धन खत्म हो जाएगा?
चंद्रबाबू नायडू का तर्क है कि बड़े मूल्य के नोटों के जरिए बड़ी रकम को नकदी में रखना और चुनावों के दौरान पैसे बांटना आसान होता है. अगर बाजार में सिर्फ 100 और 200 रुपए के नोट रहेंगे तो बड़ी रकम को नकद में ले जाना मुश्किल हो सकता है.

इससे नकदी के जरिए होने वाले कुछ गलत लेन-देन पर रोक लगाने में मदद मिल सकती है. लेकिन 500 का नोट बंद होते ही काला धन और भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा, ये संभव नहीं है. काला धन सिर्फ नकदी में नहीं रखा जाता है. जमीन, सोना, बेनामी संपत्ति और दूसरे तरीकों से भी इसका इस्तेमाल हो सकता है.

100- 200 के नोट से चलेगी अर्थव्यवस्था?
महंगाई बढ़ने पर सामान और सेवाओं की कीमतें बढ़ती हैं. ऐसे में पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं. बड़े नोटों से बड़ी रकम का भुगतान और नकदी को संभालना आसान होता है. इसके अलावा भारत जैसे देश में आज भी बहुत से लोग रोज के लेन-देन के लिए नकदी का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में सिर्फ 100 और 200 रुपए के नोटों पर निर्भर होने से लोगों को ज्यादा नोट रखने पड़ेंगे.

डिजिटल पेमेंट इस परेशानी को कुछ हद तक कम कर सकता है, लेकिन हर जगह इंटरनेट, स्मार्टफोन और बैंकिंग सुविधाएं एक जैसी नहीं हैं. इसलिए नकदी की जरूरत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.

Gen Z की सैलरी कहां खर्च हो रही है? बिल, किराना या शॉपिंग

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation