Box Office: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' का चला जादू,  'द वन' से 'द पैराडाइज' का निकला दम , जानें- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
08 Oct 2026, 02:32 PM

Box Office: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' का चला जादू, 'द वन' से 'द पैराडाइज' का निकला दम , जानें- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन

ABP News
@abpnews

सिनेमाघरों में इन दिनों क्राइम थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ को खूब दर्शक मिल रह हैं. इसी के साथ ये फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. वहीं ‘द वन’ और ‘द पैराडाइज’ के साथ ही ‘हनुमान अंश’ का खेल अजय देवगन की फिल्म के आने से पूरी तरह बिगड़ गया है. ऐसे में जानते हैं बुधवार, 7 अक्टूबर को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?

दृश्यम 3 ने बुधवार को कितनी की कमाई?
‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है. इस फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 19.50 करोड़ की कमाई की थी.

अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 15.50 करोड़ कमाए हैं.

इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की कुल नेट कमाई अब 232.50 करोड़ रुपये हो गई है.

द वन ने दूसरे बुधवार कितना कमाया?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ की दूसरे मंडे को हालत पतली नजर आई थी और ये 95 लाख ही कमा पाई थी. हालांकि दूसरे मंगलवार इसके कलेक्शन में फिर तेजी देखी गई और इसने 1.20 करोड़ कमाए. लेकिन दूसरे बुधवार इसकी कमाई में फिर मंदी देखी गई है.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द वन’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 0.80 करोड़ कमाए हैं.

इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 13 दिनों की कुल नेट कमाई अब 65.05 करोड़ रुपये हो गई है.

द पैराडाइज ने दूसरे बुधवार कितना किया कलेक्शन?
नानी की द पैराडाइज की कमाई में दूसरे मंगलवार मंदी देखी गई थी. ये बस 93 लाख रुपये कमा पाई थी. वहीं दूसरे बुधवार इसके कलेक्शन में फिर तेजी देखी जा रही है.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 0.94 करोड़ कमाए हैं.

इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 13 दिनों की कुल नेट कमाई अब 118.07 करोड़ रुपये हो गई है.

हनुमान अंश ने नौवें बुधवार कितना किया कलेक्शन?
नौंवे हफ्ते में हनुमान अंश की रफ्तार में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. बता दें कि नौंवे मंडे को तो ये 75 लाख रुपये ही कमा पाई थी. हालांकि 9वें मंगलवार इस पर फिर बजरंग बली की कृपा हुई और इसने 1 करोड़ कमाए. लेकिन 9वें बुधवार फिर इसकी कमाई में गिरावट देखी गई.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 62वें दिन यानी नौंवे बुधवार को 0.80 करोड़ कमाए हैं.

इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 62 दिनों की कुल नेट कमाई अब 327.28 करोड़ रुपये हो गई है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation