Vidisha, Madhya Pradesh
10 Nov 2026, 06:00 PM
विदिशा में 52 लाख का गांजा पकड़ाया, घर के सामने फिल्मी अंदाज में छिपा रखा था नशे का जखीरा
News Patrika
@newspatrika
Vidisha News : मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिले की करारिया चौराहा पुलिस ने ग्राम ब्योची में दबिश देकर 104.14 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 52 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)