लंदन में कितने में मिलता है 1 किलो आलू, जानें भारत से कितना है अंतर?
14 Oct 2026, 07:08 PM

लंदन में कितने में मिलता है 1 किलो आलू, जानें भारत से कितना है अंतर?

ABP News
@abpnews

भारत में सब्जियों के रेट थोड़े-बहुत ऊपर-नीचे हो जाते हैं, तो लोगों की परेशानी बढ़ जाती है. जैसे कि अभी प्याज की कीमतें बढ़ी हुई हैं, तो ये खूब सूर्खियां बटोर रही हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि उस देश में लोगों का क्या हाल होता होगा, जहां लगभग हर सब्जी की कीमत ही 1000 रुपये के आसपास रहती है. हम यहां यूनाइटेड किंगडम (UK) की बात कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि यहां सब्जियों के रेट कितने और भारत से कितना अंतर बैठ रहा है.

हमारे यहां दाल हो या सब्जी या फिर चटनी, हर किसी में टमाटर का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है. अभी भारत में एक किलो टमाटर की कीमत लगभग 40-50 रुपये प्रति किलो है. वहीं, UK में इसी एक किलो टमाटर की कीमत लगभग 350 से 400 रुपये है. अलग-अलग सुपरमार्केट्स में कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है जैसे कि 12 अक्टूबर, 2026 को टेस्को (Tesco) सबसे सस्ते टमाटर की कीमत 1.80 यूरो प्रति किलो थी, जो भारतीय करेंसी में लगभग 228 रुपये का बैठ रहा है. वहीं, यहां नींबू की कीमत लगभग 800 रुपये प्रति किलो और हरी मिर्च की कीमत 850 रुपये प्रति किलो तक है.

तोरई-भिंडी की कीमतें कर देगी हैरान

UK में एक किलो तोरई की कीमत लगभग 650 रुपये है, जबकि ग्वार फली 900 रुपये किलो में बिकती है. करेला, कुंदरू और भिंडी की कीमत लगभग 1000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है. सहजन भी लगभग 1000 रुपये किलो मिलता है.  यहां करी पत्ते की एक छोटी सी गड्डी की कीमत लगभग 100 रुपये है. साथ ही ऐसा नहीं है कि आपको हर कहीं ये सब्जियां आसानी से मिल जाएंगी. इसके लिए आपको इंडियन स्टोर या एशियन स्टोर्स पर जाना पड़ता है.

कितने में मिलता है आलू-प्याज?

भारत में आलू-प्याज के बिना तो खाना पकाना ही लगभग नामुमकिन है. आपको जानकर हैरानी होगी कि यूके में दूसरी सब्जियों के मुकाबले ये दोनों चीजें सस्ती हैं. हालांकि, भारतीय करेंसी में रेट आपको कहीं ज्यादा लग सकते हैं.

अक्टूबर 2026 में टेस्को (Tesco) ने मैरिस पाइपर आलू के 2-किलो वाले पैक की कीमत 1.85  यूरो रखी थी. इस हिसाब से प्रति किलो का भाव लगभग 0.92 यूरो हुआ. यह रकम भारतीय करेंसी में 117 रुपये प्रति किलो बैठ रही है. वहीं, यहां प्याज की कीमत 0.95 यूरो प्रति किलो के हिसाब बिकी, जो भारतीय रुपये में 120 रुपये प्रति किलो के बराबर हैं. जबकि भारत में 100 रुपये में 5 किलो तक आलू और 50-55 रुपये में एक किलो प्याज मिल जाते हैं.

अंडा-चिकन भी काफी महंगा

UK में चावल के 10 किलो के बैग की कीमत लगभग 1000 रुपये है. वहीं, अच्छी क्वालिटी के चावल के लिए आपको 1600 से 1700 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं. यहां एक दर्जन अंडे की कीमत 386 रुपये है. एक लीटर दूध की कीमत 158 रुपये और एक किलो चिकन की कीमत 850 रुपये है. यहां 5-लीटर वाले रिफाइंड ऑयल का कैन लगभग 850 रुपये के आसपास बैठेगा.

यूके में क्यों इतनी महंगी है सब्जी?

भारत में जिस तरह से सालभर सब्जियों की खेती की जाती है, यूके में ऐसा नहीं है. यहां सर्दियों और बदलते मौसम की वजह से खेती के लिए सालभर मौसम अनुकूल नहीं रहता. यूके आमतौर पर टमाटर, मिर्च और नींबू जैसी ताजी सब्जियों के लिए स्पेन, मोरक्को और अन्य यूरोपीय देशों के आयात पर निर्भर हैं. इसके अलावा, पैकेजिंग, ट्रांसपोर्ट, प्रोसेसिंग कॉस्ट पर भी अलग से खर्च बैठता है, जिससे सब्जियों के दाम बढ़ जाते हैं.

ये भी पढ़ें:

मार्च से पहले मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट नहीं होंगी फ्लाइट्स, MIAL का ऐलान

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation