14 Sep 2026, 07:21 PM
‘वंदे मातरम की पूरी गरिमा को बहाल करने में करीब 80 साल लग गए’, राष्ट्रीय गीत को लेकर अमित शाह ने ऐसा क्यों कहा?
Patrika
@patrika
Amit Shah Speech On Hindi Diwas: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) में छात्रों को अपनी मातृभाषा के अलावा एक और भारतीय भाषा सीखने के प्रावधान का विरोध करने वालों पर निशाना साधा है। छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इसका विरोध करना ‘पाप’ है। शाह ने स्पष्ट कहा कि इस नीति का मकसद किसी एक भाषा को थोपना नहीं, बल्कि देश के लोगों को एक-दूसरे की भाषाओं और संस्कृतियों से परिचित कराना है। साथ ही उन्होंने वंदे मातरम को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)