विहिप के गरबा-दांडिया नियमों पर संजय राउत भड़के, कहा- स्वतंत्रता में उनका भी योगदान; भाजपा ने चेताया
06 Sep 2026, 06:35 PM

विहिप के गरबा-दांडिया नियमों पर संजय राउत भड़के, कहा- स्वतंत्रता में उनका भी योगदान; भाजपा ने चेताया

Patrika
@patrika
VHP on Garba Dandiya Guidelines: महाराष्ट्र में आगामी नवरात्रि त्योहार के दौरान गरबा और दांडिया आयोजनों में मुस्लिमों की भागीदारी को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के रुख पर सियासी घमासान तेज हो गया है। विहिप ने राज्य में होने वाले गरबा-दांडिया कार्यक्रमों में मुस्लिमों के शामिल नहीं होने देने की बात कही है। संगठन ने आयोजकों के लिए पहचान जांच समेत कुछ दिशा-निर्देश भी सुझाए हैं। अब इस मुद्दे को लेकर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने RSS प्रमुख मोहन भागवत से बयान जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विहिप के लोग हिंदुओं के नए-नए ‘मौलवी’ बने है। वहीं, बीजेपी विधायक राम कदम ने संजय राउत के बयान पर पलटवार करते हुए शिवसेना (UBT) पर ‘दोहरा मापदंड’ अपनाने का आरोप लगाया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation