उत्तराखंड: राम माधव का पहला दौरा, बूथ स्तर तक संगठन की होगी समीक्षा
Uttar Pradesh 02 Oct 2026, 04:32 PM

उत्तराखंड: राम माधव का पहला दौरा, बूथ स्तर तक संगठन की होगी समीक्षा

ABP News
@abpnews

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच उत्तराखंड के नई प्रदेश प्रभारी राम माधव और सह प्रभारी बांसुरी स्वराज व आनंद मेनन आज यानी शुक्रवार से दो दिवसीय देहरादून प्रवास पर हैं. नई जिम्मेदारी मिलने के बाद तीनों नेताओं का उत्तराखंड का यह पहला संगठनात्मक दौरा है.

माना जा रहा है कि यह दौरा केवल परिचय और औपचारिक बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा. प्रदेश संगठन से लेकर जिलों 70 विधानसभा क्षेत्रों और बूथ स्तर तक पार्टी की असल स्थिति टटोलना इसका मुख्य मकसद है.

यह भी पढ़ें: महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

रणनीति बूथ तक कितनी पहुंची, यही सबसे बड़ा सवाल

नई टीम के सामने सबसे अहम सवाल यह है कि प्रदेश स्तर पर बनी चुनावी रणनीति जमीन पर यानी बूथ तक कितनी उतर पाई है.जिलों और विधानसभा क्षेत्रों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर बूथ समितियों की सक्रियता , कार्यकर्ताओं की भागीदारी और कमजोर कड़ियों का आकलन किया जाएगा.  साथ ही यह भी देखा जाएगा कि पार्टी की प्रदेश स्तरीय रिपोर्ट और जमीनी हकीकत के बीच कितना फर्क है.

पहला दिन -पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक

आज तीनों नेता प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ परिचयात्मक बैठक करेंगे. इसमें जिलावार संगठन की स्थिति, चुनावी तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी. शाम को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन और प्रभारी सह प्रभारियों की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें सरकार और संगठन के स्तर पर चल रही तैयारियों व आगे की रणनीति पर मंथन होगा.

हारी हुई और कमजोर सीटों पर खास नजर

प्रभारी और सह प्रभारी सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की स्थिति पर फीडबैक लेंगे. पिछले चुनाव में हारी सीटों और कमजोर माने जा रहे क्षेत्रों पर खास फोकस रहेगा. यहां देखा जाएगा कि बूथ समितियां कितनी सक्रिय हैं, कार्यकर्ता नियमित रूप से मैदान में हैं या नहीं और संगठन की गतिविधियां बूथ स्तर तक कितने प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं.

दूसरा दिन - सातों मोर्चों की बैठक

तीन अक्टूबर को तीनों नेता सेवा संकल्प अभियान के तहत युवाओं से संवाद करेंगे. इसी दिन पुरस्कार वितरण और आंगनबाड़ी केंद्रों के दौरे का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है. दोपहर में भाजपा के सातों मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी. बैठक में युवा, महिला, किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक मोर्चे की सक्रियता और आगामी चुनाव में उनकी भूमिका पर चर्चा होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation