'ट्रंप न होते तो अमेरिका न होता', हार के बाद भी किसने कर दी US राष्ट्रपति की तारीफ?
08 Nov 2026, 05:12 PM

'ट्रंप न होते तो अमेरिका न होता', हार के बाद भी किसने कर दी US राष्ट्रपति की तारीफ?

ABP News
@abpnews

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होने वाले न्यू व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर ट्रंप का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि वे एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने अमेरिका और रिपब्लिकन पार्टी दोनों को बचाया है. हाल ही में राष्ट्रपति ने घोषणा की थी कि वे व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ के पद पर सूसी वाइल्स की जगह मिलर को लाएंगे. यह बदलाव सोमवार से लागू होना है.

मिलर ने दावा किया कि ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी को एक मजबूत राजनीतिक ताकत में बदल दिया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि रिपब्लिकन पार्टी अब पहले से कहीं ज्यादा लोकप्रिय है. उनके ये बयान ऐसे समय में आए हैं, जब मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. शनिवार सुबह तक पार्टी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में कम से कम 44 सीटें और सीनेट में 7 सीटें हार चुकी थी, जिससे दोनों सदनों का कंट्रोल डेमोक्रेट्स के हाथों में चला गया.

White House Chief of Staff Stephen Miller spoke tonight at Mar-a-Lago: “I swear to you, and I pledge to you, Mr. President, my absolute loyalty, my unwavering commitment, and my total devotion to your success and the success of this country.” 🇺🇸🫡 https://t.co/0UWRkW0o5a

— Trump War Room (@TrumpWarRoom) November 7, 2026

स्टीफन मिलर ने ट्रंप का आभार जताया

स्टीफन मिलर ने अपनी नियुक्ति के बाद पहले सार्वजनिक भाषण में ट्रंप का आभार जताया. उन्होंने इस भूमिका को अपने राजनीतिक करियर का एक बड़ा मील का पत्थर बताया. मिलर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ जुड़ना जीवन भर का सौभाग्य है. उन्होंने देश के लिए राष्ट्रपति के महत्व के बारे में एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगर राष्ट्रपति ट्रंप न होते तो आज अमेरिका का अस्तित्व ही नहीं होता.

मिलर ने राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और सीमा सुरक्षा को संभालने के तरीके के लिए भी ट्रंप की तारीफ की. उन्होंने तर्क दिया कि ट्रंप के नेतृत्व ने देश को कई गंभीर खतरों से बचाया है. उन्होंने कहा, "इस आदमी ने अमेरिका को बचाया है."

ट्रंप ने हमारी सेना को बर्बाद होने से बचाया- मिलर

स्टीफन मिलर ने कहा, "ट्रंप ने हमारी सेना को बर्बाद होने से बचाया, हमारी अर्थव्यवस्था को खत्म होने से बचाया. हमारी सीमाओं को खत्म होने से बचाया. हमारे देश को देश के भीतर और बाहर के उन खतरों से बचाया जो अमेरिकन ड्रीम को हमेशा के लिए खत्म कर सकते थे." चुनाव में मिली हार के बावजूद, मिलर का मानना ​​है कि ट्रंप के प्रभाव ने रिपब्लिकन पार्टी को पहले के मुकाबले कहीं अधिक प्रतिस्पर्धी, मजबूत और लोकप्रिय बना दिया है.

मिलर ने पेंसिल्वेनिया के बटलर में जुलाई 2024 में ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले और पूर्व राष्ट्रपति को झेलनी पड़ी कानूनी कार्रवाइयों का भी जिक्र किया. उन्होंने इन घटनाओं का हवाला देते हुए ट्रंप को एक ऐसे नेता के रूप में पेश किया, जिन्होंने अपने समर्थकों और देश के लिए बड़े व्यक्तिगत बलिदान दिए हैं.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation