UPSC NDA NA1 Result: UPSC एनडीए 1 में किसने मारी बाजी? देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट
06 Nov 2026, 11:53 PM

UPSC NDA NA1 Result: UPSC एनडीए 1 में किसने मारी बाजी? देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

ABP News
@abpnews

UPSC NDA NA 1 Result: यूपीएससी ने देश के प्रतिष्ठित रक्षा संस्थानों में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी परीक्षा (1) 2026 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस बार की परीक्षा में कुल 617 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है, जिसमें 551 पुरुष और 66 महिला उम्मीदवार शामिल है. आयोग की ओर से जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार पुरुष कैटेगरी में ईशान पचौरी ने ऑल इंडिया रैंक 1 के साथ टॉप किया है, जबकि महिला कैटेगरी में श्रेया एन गौड़ा ने पहला स्थान हासिल किया है. सफल उम्मीदवारों को अब एनडीए के 157वें कोर्स और इंडियन नेवल एकेडमी के 119वें कोर्स में एडमिशन का मौका मिलेगा.

ऐसे चेक करें UPSC NDA 1 का रिजल्ट

एनडीए का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.

इसके बाद होम पेज पर व्हाट्स न्यू या संबंधित परीक्षा के सेक्शन में जाएं.

अब एनडीए और एनए परीक्षा 1 2026 का फाइनल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.

इसके बाद स्क्रीन पर चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट खुल जाएगी.

इसमें अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें और लास्ट में रिजल्ट डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

पुरुष उम्मीदवारों की टॉप 10 लिस्ट

उम्मीदवार का नाम          रोल नंबर

ईशान पचौरी                   7943704
आरश कुकरैजा                6440787
कौस्तव बौन्थियाल             1449019
ईश फोगाट                      1450377
मिथिलेश यादव                 7741064
अर्पित कुमार मिश्रा            1043165
शुभम कुमार                    1440205
मोहन शर्मा                      1446372
मनकला हरीश                 6148190
अमन शर्मा                      4941608

महिला उम्मीदवार की टॉप 10 लिस्ट

उम्मीदवार का नाम          रोल नंबर

श्रेया एन गौड़ा                    0344615
अविका शर्मा                     3440950
राजश्री राय                        0240856
पंकज कुमारी                    1153554
वंशिका चौधरी                   1151341
सान्वी थम्पी                       6645515
अनुष्का नेगी                      5941291
चारवी सिंगला                    3547202
रुचि पुनिया                       1147096
मानसी श्योराण                  6342814

ये भी पढ़ें-Regional Languages in Bihar Schools: बिहार के स्कूलों में भोजपुरी-मैथिली में होगी पढ़ाई, जानें क्या है सरकार की पहल?

कैसे तैयार हुई मेरिट लिस्ट और क्या है आगे की प्रक्रिया

अंतिम परिणाम 12 अप्रैल 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा और इसके बाद रक्षा मंत्रालय के सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड की ओर से लिए गए इंटरव्यू के आधार पर तैयार किया गया है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी चयनित 617 उम्मीदवारों का चयन फिलहाल अस्थायी है. अंतिम रूप से एडमिशन मिलने से पहले उम्मीदवारों के मूल डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने अपने डॉक्यूमेंट जमा नहीं किए हैं, उन्हें अतिरिक्त महानिदेशालय भर्ती, एडजुटेंट जनरल शाखा, एकीकृत मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय, आरके पुरम, नई दिल्ली के एड्रेस पर अपने डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे. इसके अलावा यूपीएससी ने यह भी जानकारी दी है कि फाइनल रिजल्ट की घोषणा के 15 दिन बाद उम्मीदवारों के व्यक्तिगत मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे. जिसे उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड चेक करने के लिए डाउनलोड कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें-UPSC Mains Result: IAS-IPS बनने की दौड़ में आगे बढ़े 2526 उम्मीदवार, मेन्स का रिजल्ट जारी

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation