06 Nov 2026, 11:53 PM
UPSC Mains Result: IAS-IPS बनने की दौड़ में आगे बढ़े 2526 उम्मीदवार, मेन्स का रिजल्ट जारी
ABP News
@abpnews

UPSC Mains ResultI: यूपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 (CSE Mains 2026) का रिजल्ट घोषित कर दिया है. 21 अगस्त से 30 अगस्त 2026 के बीच आयोजित हुई इस लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in या upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. आयोग की ओर से जारी नतीजों के अनुसार कुल 2,526 उम्मीदवारों ने मेंस परीक्षा में सफलता हासिल कर इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई किया है. यह उम्मीदवार अब आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और केंद्र सरकार की दूसरी ग्रुप ए और ग्रुप बी की सेवाओं में अंतिम चयन के लिए दावेदारी करेंगे.

कैसे चेक करें रिजल्ट?

यूपीएससी का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in या upsc.gov.in पर जाएं.

इसके बाद होम पेज पर दिए गए रिटर्न रिजल्ट सेक्शन में जाएं.

वहां Civil Services (Main) Examination, 2026 के लिंक पर क्लिक करें.

अब आपके सामने चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी.

उम्मीदवार कंट्रोल एफ का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं.

11 से 25 नवंबर तक फॉर्म अपडेट करना अनिवार्य

यूपीएससी ने इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सभी 2,526 उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि उन्हें अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में जरूरी डिटेल को अपडेट करना होगा. यह सुविधा आयोग के पोर्टल पर 11 नवंबर से 25 नवंबर शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी. विशेष रूप से जिन छात्रों ने प्रीलिम्स के समय अपनी शैक्षणिक योग्यता को अपीयरिंग भरा था, उनके लिए पास होने के मूल प्रमाण पत्र के साथ फॉर्म अपडेट करना अनिवार्य है. समय सीमा के अंदर प्रक्रिया पूरी न करने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है.

ये भी पढ़ें-Agniveer Salary: 4 साल में अग्निवीरों को कितना मिलता है पैसा, एक्स्ट्रा 2 साल में कितनी होगी कमाई?

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के सख्त नियम

इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे. एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूबीडी और पूर्व सैनिकों की कैटेगरी के तहत आरक्षण पाने वाले उम्मीदवारों के पास 27 फरवरी 2026 से पहले का जारी हुआ मूल प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है. वहीं डॉक्यूमेंट अधूरे या अनुपलब्ध होने की स्थिति में उम्मीदवार को इंटरव्यू में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

धौलपुर हाउस में होंगे इंटरव्यू

इंटरव्यू का आयोजन यूपीएससी के कार्यालय धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में किया जाएगा. आयोग जल्द ही इंटरव्यू का विषयवार और डेट वाइज शेड्यूल अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा. यूपीएससी ने स्पष्ट किया है कि इंटरव्यू के लिए किसी भी उम्मीदवार को डाक के जरिए कोई फिजिकल समन या लेटर नहीं भेजा जाएगा. सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का आधिकारिक पोर्टल से अपना ई समन लेटर खुद डाउनलोड करना होगा. परीक्षा के अंतिम रिजल्ट और इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के 15 दिनों के अंदर सभी उम्मीदवारों की मार्कशीट वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी.

ये भी पढ़ें-Regional Languages in Bihar Schools: बिहार के स्कूलों में भोजपुरी-मैथिली में होगी पढ़ाई, जानें क्या है सरकार की पहल?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
5
Comments (0)