15 Sep 2026, 04:31 PM
UPI Payment Charges: क्या 2000 रुपये से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर ग्राहकों से ली जाएगी फीस? जानिए आपके हर सवाल का जवाब
Patrika
@patrika
UPI Payments पर फीस को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही है। सरकार ने कहा है कि 2000 रुपये तक के यूपीआई पेमेंट पर बैंक या पेमेंट ऐप्स कोई डायरेक्ट या इनडायरेक्ट फीस नहीं लगा सकते। अब सोशल मीडिया पर यह सवाल पूछा जा रहा है कि क्या 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई पेमेंट पर फीस लगेगी? ऐसा नहीं है। आम ग्राहक से UPI पेमेंट करने पर कोई ट्रांजैक्शन फीस नहीं ली जा रही है। एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को भेजे जाने वाले पैसे यानी P2P ट्रांजैक्शन भी फिलहाल फ्री हैं। मतलब आप यूपीआई से 500 रुपये भेजें, 2,000 रुपये भेजें या 20,000 रुपये, सिर्फ रकम बढ़ने की वजह से आपके बैंक खाते से कोई UPI चार्ज अपने आप नहीं कटेगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)