10 Nov 2026, 04:16 PM
दिवाली के बाद क्या अब ग्राहकों को UPI लेनदेन पर देनी होगी फीस? जानिए MDR पर क्या है अपडेट
News Patrika
@newspatrika
यूपीआई से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को फिलहाल किसी नए चार्ज की चिंता करने की जरूरत नहीं है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) आम ग्राहकों पर नहीं, बल्कि कुछ खास तरह के यूपीआई पेमेंट स्वीकार करने वाले कारोबारियों पर लागू होगा। एमडीआर को दिवाली के तुरंत बाद लागू करने का कहा गया था। हालांकि, इसे लागू करने की तारीख को लेकर स्पष्टता नहीं आई है। व्यापारियों और पेमेंट कंपनियों की नजर इस समय NPCI की अगली घोषणा पर बनी हुई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)