यूपी के मंत्री संदीप सिंह की 14 नवंबर को होगी सगाई, जानें कौन हैं उनकी दुल्हन
Uttar Pradesh 05 Nov 2026, 08:57 AM

यूपी के मंत्री संदीप सिंह की 14 नवंबर को होगी सगाई, जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह 14 नवंबर को अपनी मंगेतर मेघना चौधरी के साथ सगाई करेंगे. सगाई अलीगढ़ में होगी. इसको लेकर नाते रिश्तेदारों और करीबियों में निमंत्रण बाटे जा रहे है. खास बात यह है कि संदीप सिंह के छोटे भाई सौरभ सिंह की भी इसी दिन सगाई होगी.

संदीप सिंह और उनकी होने वाली मंगेतर मेघना चौधरी की पहली मुलाकात स्कूल में हुई थी. दोनों अलीगढ़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में पढ़ते थे. स्कूल में संदीप सिंह मेघना के सीनियर थे. स्कूल से शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. इसके बाद संदीप सिंह ने 2012 में 12वीं पास करने के बाद स्कूल छोड़ दिया था. वहीं, मेघना आगे की पढ़ाई के लिए विदेश चली गईं और कानून की पढ़ाई की. दोनों के बीच दूरी जरूर बढ़ी, लेकिन संपर्क नहीं टूटा. फोन और मैसेज के जरिए बातचीत जारी रही.

यह भी पढ़ें: AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार

शादी के लिए मानने में लगे दो

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक 2024 में संदीप सिंह के परिवार को इस रिश्ते की जानकारी हुई. इसके बाद परिवार मेघना के परिजनों से मिलने गाजियाबाद पहुंचा. रिश्ता तय होने से पहले परिवार के एक सदस्य के विरोध के कारण बात अटक गई. संदीप सिंह ने परिवार को मनाने की कोशिश जारी रखी. आखिरकार दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए.

कौन हैं मेघना चौधरी?

मेघना का पैतृक गांव अलीगढ़ की इगलास विधानसभा क्षेत्र के गोंडा ब्लॉक का तारापुर है. उनका परिवार पिछले करीब 15 साल से गाजियाबाद के लाजपत नगर में रह रहा है. मेघना के पिता अरुण चौधरी ठेकेदारी के साथ जूते का कारोबार करते हैं. गाजियाबाद में उनकी दुकान भी है. उनकी मां का नाम विजय चौधरी है। मेघना के एक छोटे भाई करन चौधरी हैं.

एक ही समारोह में दोनों भाइयों की सगाई

सगाई के कार्ड के मुताबिक, संदीप सिंह की सगाई मेघना चौधरी से होगी. वहीं छोटे भाई सौरभ सिंह की रिंग सेरेमनी अंतरा त्यागी के साथ होगी. अंतरा, अनुराधा और देवेश त्यागी की बेटी हैं. दोनों भाइयों की सगाई का कार्यक्रम अलीगढ़ के तालानगरी में संत फिदेलिस स्कूल के पास मैदान में आयोजित किया जाएगा. फिलहाल शादी की तारीख तय नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: महंगाई बनेगी यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation