Uttar Pradesh
16 Nov 2026, 11:28 PM
यूपी चुनाव से पहले फिर चली तबादला एक्सप्रेस, चंदौली, जौनपुर, गोंडा समेत 6 डीएम बदले, देखें लिस्ट
ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है. राज्य में 6 जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है. इन जिलों में चंदौली, जौनपुर, गोंडा समेत 6 डीएम बदले गए हैं. इस तबादला एक्सप्रेस में 16 आईएएस के तबादले किए गए हैं. इनमें 2 मंडलो के कमिश्नर, 6 जिलों के DM शामिल हैं.

यूपी में 16 IAS अधिकारियों के तबादले के बाद बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया. लिस्ट में कानपुर और वाराणसी के मंडलायुक्त बदले गए. के. विजयेंद्र पांडियन को कानपुर मंडलायुक्त से वाराणसी मंडलायुक्त बनाया गया. वहीं एस. राजलिंगम को वाराणसी मंडलायुक्त से कानपुर मंडलायुक्त बनाया गया है.

इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

इस लिस्ट में रवि कुमार एनजी को ग्रेटर नोएडा मुख्य कार्यपालक अधकारी से यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई. वहीं डॉ. बलकार सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण से ग्रेटर नोएडा का CEO बनाया गया. सौम्या अग्रवाल को कई विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

इसमें प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड, स्टेट स्पिनिंग कंपनी लिमिटेड प्रबंध निदेशक, स्टेट यार्न कंपनी लिमिटेड, सहकारी कताई मिल्स संघ लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया. मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया.

6 जिलों की बदले गए डीएम

इस लिस्ट में 6 जिलो के डीएम बदले गए. इसमें भदोही, चंदौली, गोंडा, जौनपुर, श्रावस्ती और शामली के जिलाधिकारी बदले गए. शैलेश कुमार को भदोही जिलाधिकारी से चंदौली का जिलाधिकारी बनाया गया. चंद्र मोहन गर्ग को चंदौली जिलाधिकारी से मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया. इनके अलावा रमेश रंजन को जिलाधिकारी गोंडा की जिम्मेदारी दी गई है.

वहीं उमेश मिश्रा को जौनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है. साथ ही मनोज कुमार राय को जिलाधिकारी श्रावस्ती बनाया गया. प्रवीण वर्मा को जिलाधिकारी शामली की जिम्मेदारी दी गई है. प्रवीण वर्मा को आलोक यादव की जगह डीएम बनाया गया है. आलोक यादव को आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स का विशेष सचिव नियुक्त किया गया.

वहीं, अनिल कुमार सिंह को जिलाधिकारी भदोही के साथ भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. शामली, श्रावस्ती समेत अन्य जिलों में भी अधिकारियों की तैनाती बदली गई है. शासन के इस फैसले को विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है.

चार दिन में 54 अफसरों का ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव की एक्सप्रेस जारी है. चार दिनों में 54 अफसरों के विभाग बदले गए है. शासन ने सोमवार को 16 अधिकारियों का ट्रांसफर किया जबकि 14 नवंबर को 38 अफसर के ट्रांसफर किए गए थे. इस फेरबदल में कई मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

सहारनपुर: कांग्रेस ने गठबंधन से मांगीं 5 सीटें, 2022 में था बुरा हाल, मिले थे 1% से भी कम वोट

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
9
Comments (0)