“झूठे वादों से परेशान हैं बहनें”, उमंग सिंघार ने शिवराज सिंह चौहान पर साधा निशाना
Bhopal, Madhya Pradesh 11 Oct 2026, 01:40 PM

“झूठे वादों से परेशान हैं बहनें”, उमंग सिंघार ने शिवराज सिंह चौहान पर साधा निशाना

News Patrika
@newspatrika
Umang Singhar : देशभर की तरह इन दिनों मध्यप्रदेश में भी आंदोलनों, प्रदर्शनों आदि की बाढ़ सी आ गई है। प्रदेशभर में नित नए मामलों पर धरना दिए जा रहे हैं, चक्काजाम किया जा रहा है। राजधानी भोपाल भी इनसे अछूती नहीं है। शनिवार को तो कुछ महिलाएं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले पर ही पहुंच गईं। वे ‘मामा का घर’ घेरकर बैठी रहीं। इस घटना पर कांग्रेस हमलावर हुई है। रविवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरा। उन्होंने कहा कि इस घटना से साबित होता है कि राज्य की महिलाएं बीजेपी नेताओं के झूठे वादों से परेशान हो चुकी है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation