Ujjain, Madhya Pradesh
28 Sep 2026, 03:15 PM
Ujjain Shahi Masjid: सड़क पर विरोध, दूसरी तरफ मस्जिद कमिटी खुद तोड़ने लगी मस्जिद, लोगों से बात करने पहुंचे संभागायुक्त
Patrika
@patrika
Ujjain Shahi Masjid demolition: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर सोमवार सुबह विवाद की स्थिति बन गई है। मस्जिद के एक हिस्से को ढहाने को लेकर सुरक्षा के लिए तैनात की गई पुलिस बल पर विरोध कर रहे लोगों ने दो बार पथराव किया। स्थिति को काबू में लाने के लिए पुलिसबल को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पत्थरबाजी के बीच क्राइम ब्रांच की महिला टीआई पुष्पा पांचाल को हाथ में चोट लगी है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार एक तरफ जहां सड़क मस्जिद के हिस्से को हटाए जाने को लेकर विरोध चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम समाज खुद ने खुद मस्जिद को तोड़ना शुरू कर दिया है। वहीं, उज्जैन प्रशासन और शहर काजी ने भी आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। उज्जैन संभागायुक्त भी लोगों को समझाने में जुट गए है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)