उज्जैन सिंहस्थ से पहले यात्री के पास पहुंचेगा रेलवे, ‘जनरल टिकट’ के लिए रिटायर्ड रेलकर्मी बन सकेंगे सहायक
Madhya Pradesh 25 Sep 2026, 04:35 PM

उज्जैन सिंहस्थ से पहले यात्री के पास पहुंचेगा रेलवे, ‘जनरल टिकट’ के लिए रिटायर्ड रेलकर्मी बन सकेंगे सहायक

Patrika
@patrika
Indian railway: अब ट्रेन चलने से कुछ देर पहले जनरल टिकट लेने के लिए यात्रियों को काउंटर पर लाईन में खड़े रहना नहीं पड़ेगा। इससे प्रक्रिया से उन्हें जल्द राहत मिलने वाली है। सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन परिसर में ही मोबाइल से अनारक्षित सीट का टिकट उपलब्ध कराने की तैयारी हो रही है जिसके लिए एम-यूटीएस सहायक तैनात किए जाएंगे। वे यात्रियों के बीच घूमकर या ट्रेन के पास पहुंचकर टिकट जारी करेंगे। जनरल टिकट वाले यात्रियों की सबसे ज्यादा परेशानी ट्रेन रवाना होने का समय नजदीक आने पर होती है। एक साथ बड़ी संख्या में यात्री काउंटर पर पहुंचते हैं, जिससे कतार लंबी हो जाती है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation