31 Oct 2026, 11:16 AM
Hong Kong Sixes 2026: टीम इंडिया को हराकर यूएई ने किया बड़ा उलटफेर, एक झटके में भारत-पाकिस्तान दोनों को किया बाहर
News Patrika
@newspatrika
UAE beat India in Hong Kong Sixes: हांगकांग सिक्से में आज शनिवार को भारत और यूएई के बीच ग्रुप-सी का बेहद ही अहम मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में अपने सभी 6 विकेट खोकर 94 रन बनाए। इसके जवाब में यूएई ने 4.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 97 रन बनाते हुए 6 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही उसने बड़ा उलटफेर करते हुए भारत के साथ पाकिस्तान को भी सेमीफाइल की रेस से बाहर कर दिया है। यूएई ने पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है। अब सेमीफाइनल में उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। वहीं, पाकिस्तान की टीम दूसरे स्थान पर रही है, अब वह तीसरे स्थान के लिए प्लेट ग्रुप में हांगकांग से खेलेगी। जबकि भारतीय टीम का अब सफर यही खत्म हो गया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
42
Comments (0)