जबलपुर में त्रिपुर सुंदरी माता मंदिर के पास हादसा, खाई में गिरी कार
Jabalpur, Madhya Pradesh 12 Oct 2026, 02:50 PM

जबलपुर में त्रिपुर सुंदरी माता मंदिर के पास हादसा, खाई में गिरी कार

News Patrika
@newspatrika
Jabalpur Tripura Sundari Temple Accident: मध्यप्रदेश के जबलपुर में तेवर स्थित त्रिपुर सुंदरी मंदिर के पास सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हाइसे में कार सवार दो लोगों को चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नवरात्र पर एक नई कार लेकर जबलपुर का एक परिवार त्रिपुर सुंदरी मंदिर पहुंचा था। कार को मंदिर के पास खड़ी कर रहा था। अचानक उसी समय कार अनियंत्रित हो गई और वह मंदिर के पास सड़क किनारे से खाई की ओर गिरने लगी। मौके पर कार में सवार एक व्यक्ति कूद गया था। शेष दो लोग कार में सवार रहे। कार करीब 70 फीट जाने के बाद ठहर गई। जानकार कहते हैं कि कार के सामने एक पेड़ आ गया था, जिससे कार उसमें फंस गई थी। कार मे सवार लोग तुरंत उतर गए थे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation