11 Nov 2026, 10:27 PM
Surajpur में कबरा कान हाथी की दहशत: एलिफैंट मूवमेंट कॉशन ऑर्डर में चलाई गईं ट्रेनें, रातभर में 50 किमी का तय कर रहा सफर
News Patrika
@newspatrika
बिश्रामपुर। सूरजपुर जिले में हाथियों की लगातार आवाजाही (Elephant in Surajpur) को देखते हुए रेलवे प्रशासन भी सतर्कता बरत रहा है। सोमवार को कबरा हाथी के रेलवे ट्रैक से लगे कुमदा-करमपुर नर्सरी तक पहुंचने की सूचना वन अमले से मिलने के बाद रेल प्रशासन ने अंबिकापुर-अनूपपुर रेलखंड पर चलने वाली यात्री एवं मालगाडिय़ों को एलिफैंट मूवमेंट कॉशन ऑर्डर के तहत कम रफ्तार से चलाया, ताकि ट्रैक पार करने के दौरान हाथियों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
8
Comments (0)