13 Nov 2026, 03:51 PM
Kabra Elephant Rescue Video: कबरा कान हाथी का रेस्क्यू करने बुलाए गए तीरथ और दुर्योधन हाथी, रायपुर से भी पहुंची है टीम, 19 लोगों की ले चुका है जान
News Patrika
@newspatrika
अंबिकापुर। पिछले 6 महीने में सरगुजा संभाग में 19 लोगों की जान ले चुका कबरा कान हाथी (Kabra Elephant) अब परेशानी का सबब बन गया है। बुधवार की रात से लेकर गुरुवार की शाम तक उसने 2 महिलाओं को मार डाला था, जबकि हमले में एक महिला का पैर टूट गया है। फिलहाल कबरा कान हाथी उदयपुर वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है। वन विभाग द्वारा उसकी ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। उसका रेस्क्यू करने कुमकी हाथी तीरथ और दुर्योधन भी मौके पर पहुंच चुके हैं, जबकि रायपुर से भी विशेषज्ञों की टीम यहां पहुंच चुकी है। तीरथ हाथी की मदद से उसे ट्रैक करने की प्रक्रिया जारी है, जबकि दुर्योधन हाथी की मदद से उसे ट्रैंक्यूलाइज किया जाएगा। फिलहाल डीएफओ के नेतृत्व में पूरा वन अमला उदयपुर के जंगल में तैनात है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5
Comments (0)