Box Office: थर्सडे को 'रामायण' का बिगड़ा खेल, 'ओम' भी पड़ी सुस्त, जानें-कैसा रहा 'सीन' और 'गॉडजिला माइनस जीरो' का हाल
27 Nov 2026, 11:52 AM

Box Office: थर्सडे को 'रामायण' का बिगड़ा खेल, 'ओम' भी पड़ी सुस्त, जानें-कैसा रहा 'सीन' और 'गॉडजिला माइनस जीरो' का हाल

ABP News
@abpnews

गुरुवार, 26 नवबंर की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है और ये खास नहीं है. दरअसल बड़े बजट और बड़े स्टार कास्ट वाली 'रामायण' अब अपनी रफ्तार खोती जा रही है. वहीं धनुष की 'ओम' भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकामयाब हो रही है और 'गॉडजिला माइनस जीरो' के लिए तो बॉक्स ऑफिस पर टिकना भी मुश्किल हो गया है. चलिए यहां इनकी थर्सडे की कमाई जानते हैं.

'रामायण' ने चौथे थर्सडे कितना कलेक्शन किया?
रणबीर कपूर और यश की 'रामायण' का क्रेज अब कम होता नजर आ रहा है. इसी के साथ इसकी कमाई भी कम हो गई है. रिलीज के 21वें दिन इसने बस 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं 22वें दिन भी इसकी कमाई में काफी मंदी देखी जा रही है.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'रामायण' ने रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे गुरुवार को 9.65 करोड़ कमााए हैं.

जिसके बाद इस फिल्म की भारत में 22 दिनों की नेट कमाई अब 992.10 करोड़ रुपये हो गई है.

'ओम' ने गुरुवार को कितना किया कलेक्शन?
धनुष की 'ओम' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई, इस फिल्म ने रिलीज के 6ठे दिन यानी बुधवार को बस 4.10 करोड़ कमाए थे. वहीं 7वें दिन तो इसकी कमाई और कम हो गई.,

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'ओम' ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 3.75 करोड़ कमााए हैं.

जिसके बाद इस फिल्म की भारत में 7 दिनों की नेट कमाई अब 69.30 करोड़ रुपये हो गई है.

'गॉडजिला माइनस जीरो' ने गुरुवार को कितनी की कमाई?
'गॉडजिला माइनस जीरो' तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह दम तोड़ चुकी है और इसके चंद लाख कमाने भी अब मुश्किल हो रहे हैं. रिलीज के 6ठे दिन इसने बस 31 लाख रुपये कमाए थे.

वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'गॉडजिला माइनस जीरो' ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 32 लाख की ही कमाई की है.

इसी के साथ 'गॉडजिला माइनस जीरो' की भारत में 7 दिनों की नेट कमाई अब 4.53 करोड़ रुपये हो गई है.

'सीन' ने तीसरे गुरुवार कितना कारोबार किया?
सूर्या की 'सीन' भी अब पैकअप के मूड में आ चुकी है और इसकी कमाई भी हर दिन कम होती जा रही है. रिलीज के 20वें दिन तो इसने महज 45 लाख रुपये ही कमाए थे.

वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'सीन' ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को 49 लाख की कमाई की है.

जिसके बाद इस फिल्म का भारत में 21 दिनों का नेट कलेक्शन अब 152.64 करोड़ रुपये हो गया है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation