28 Nov 2026, 10:46 AM
SC के आदेश पर आज दीपथून पर जलेगा कार्तिगई दीप, तिरुपरनकुंद्रम में CRPF ने संभाला मोर्चा
ABP News
@abpnews

तमिलनाडु के मदुरै स्थित थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद शनिवार को हलचल नजर आई. पहाड़ी पर सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तैनात हो गई है. आज शनिवार को यहां दीया जलाया जाएगा.

कोर्ट ने मंदिर के न्यासी बोर्ड को निलंबित करते हुए मद्रास हाईकोर्ट के दो पूर्व न्यायाधीशों को मंदिर प्रशासन का रिसीवर नियुक्त किया है. साथ ही आदेश का पालन नहीं करने पर तमिलनाडु के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को अवमानना के नोटिस जारी किए हैं.

VIDEO | Tamil Nadu: CRPF personnel arrive in Madurai to take up security duties at Thiruparankundram Hill ahead of Deepam ritual following SC order. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/x470r6uyMZ

— Press Trust of India (@PTI_News) November 27, 2026

दीपथून पर ही जलेगा दीप, सुरक्षा के भी निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने स्पष्ट किया कि दीप जलाने का कार्यक्रम विवादित पत्थर के स्तंभ पर ही होगा और सभी श्रद्धालुओं को इसमें शामिल होने की अनुमति रहेगी. दीप को सिकंदर बदुशा दरगाह से चारों ओर कम से कम 50 मीटर की दूरी पर जलाया जाएगा. सीआरपीएफ को मंदिर और पहाड़ी की सुरक्षा के साथ दरगाह की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी दी गई है. दरगाह में नमाज और इबादत के लिए आने वाले लोगों को नहीं रोका जाएगा.

न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ ने मंदिर प्रशासन की जिम्मेदारी पूर्व न्यायाधीश एस वैद्यनाथन और वी पार्थिबन को सौंपी है. कोर्ट ने कहा कि उसके आदेश को बातचीत या मोलभाव का विषय नहीं बनाया जा सकता.

आदेश नहीं मानने पर अधिकारियों पर अवमानना की कार्रवाई
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को दीपथून पर एक बार दीप जलाने की सशर्त अनुमति दी थी. इसके बावजूद 24 नवंबर को निर्धारित स्थान पर दीप नहीं जलाया गया. वार्षिक उत्सव के दौरान दीप उचि पिल्लैयार मंदिर के पास जलाया गया था. मदुरै के जिलाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि दीप जलाने वाली टीम के गठन और अधिकृत किए जाने की सूचना मंदिर प्रशासन की ओर से नहीं मिली.

कोर्ट ने इसे प्रथम दृष्टया जानबूझकर आदेश की अवहेलना माना. पीठ ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव एम. साई कुमार, डीजीपी महेश अग्रवाल, मदुरै के जिलाधिकारी निशांत कृष्णा समेत प्रशासन, पुलिस और हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किए हैं. मंदिर के कार्यकारी अधिकारी और न्यासी बोर्ड के अध्यक्ष सहित ट्रस्टियों को भी नोटिस दिया गया है.

सभी संबंधित अधिकारियों को नोटिस मिलने के 10 दिनों के भीतर जवाब देने और 15 दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से सुप्रीम कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है. मुख्य सचिव को तीन दिन के भीतर नोटिस तामील कराने और पूरे घटनाक्रम का विस्तृत हलफनामा दाखिल करने को कहा गया है. इसमें अधिकारियों के बीच हुई फोन कॉल, ईमेल और संदेशों का विवरण भी देना होगा.

प्रशासनिक अव्यवस्था पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी
पीठ ने मदुरै में प्रशासनिक अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसी स्थिति आगे चलकर संवैधानिक संकट पैदा कर सकती है. कोर्ट ने जिलाधिकारी निशांत कृष्णा की प्रारंभिक रिपोर्ट को भी कठघरे में खड़ा किया और कहा कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी मंदिर प्रशासन पर डालने की कोशिश की. पीठ के अनुसार, अधिकारियों के कामकाज से ऐसा प्रतीत होता है कि राजनीतिक दबाव में आदेश का पालन नहीं किया गया. इस पहलू की जांच की जरूरत है.

हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला
विवाद की शुरुआत मंदिर में दीप जलाने के स्थान को लेकर हुई थी. श्रद्धालुओं ने उचि पिल्लैयार मंडपम के बजाय पहाड़ी पर स्थित दीपथून स्तंभ पर दीप जलाने की मांग की थी. 6 जनवरी 2026 को मद्रास हाईकोर्ट की खंडपीठ ने निर्धारित स्थान पर दीप जलाने की अनुमति देने वाले निर्देश को बरकरार रखा था.

इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. 20 नवंबर को शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के फैसले से जुड़े कुछ निष्कर्षों पर रोक लगाते हुए अंतरिम व्यवस्था के तहत एक बार दीपथून पर दीप जलाने की अनुमति दी. तमिलनाडु सरकार ने 20 नवंबर के आदेश के खिलाफ पुनर्विचार याचिका भी दाखिल की थी.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- खुद जाकर जलाऊंगा दीप
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि वह शनिवार को थिरुपरनकुंद्रम पहुंचकर दीपथून पर दीप जलाएंगे. भाजपा नेता केपी रामलिंगम और विनोज पहले भी एक दिन दीप जलाकर हर शुक्रवार को यह परंपरा निभाने की मांग कर चुके हैं.

नागेंद्रन और भाजपा प्रदेश सचिव विनोज पी. सेल्वम ने चेन्नई के तेनमपेट स्थित बालासुब्रमणियार मंदिर में आयोजित 'अरम काक्कुम आलय दीपम' कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना की और दीप जलाया.

यह भी पढ़िएः परिसीमन बिल में क्या खास? स्टालिन-पवार बिगाड़ेंगे इंडिया गठबंधन का खेल

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
5
Comments (0)