पटना में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का आक्रोश मार्च, तेजस्वी यादव को SDPO की गाड़ी में ले गई पुलिस
08 Oct 2026, 12:26 PM

पटना में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का आक्रोश मार्च, तेजस्वी यादव को SDPO की गाड़ी में ले गई पुलिस

News Patrika
@newspatrika
Tejashwi Yadav Aakrosh March: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में RJD ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए पटना की सड़कों पर आक्रोश मार्च निकाला। बिहार लोक भवन की ओर बढ़ रहे इस मार्च के दौरान उस वक्त हंगामा हुआ, जब पुलिस द्वारा रोके जाने पर तेजस्वी यादव लोहे की बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और उसे पार कर गए। बैरिकेडिंग वाली जगह पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद तेजस्वी यादव और विपक्ष के अन्य नेताओं को पुलिस की गाड़ी में ले जाया गया। हालांकि, पुलिस ने इन नेताओं को हिरासत में लेने की बात से इनकार किया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation