Uttar Pradesh
12 Oct 2026, 10:44 PM
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
ABP News
@abpnews

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के सीजन 2 में तेज प्रताप यादव का सफर अचानक खत्म हो गया. जन शक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप को कानूनी मुश्किलों और कोर्ट में चल रहे मामलों की वजह से शो छोड़ना पड़ा. शो से उनकी विदाई भावुक रही.

शो से बाहर आने के बाद तेज प्रताप ने आईएएनएस से खास बातचीत की. उन्होंने अखिलेश यादव, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को शो में भेजने की इच्छा जताई.

राइज एंड फॉल में क्यों गए तेज प्रताप?

तेज प्रताप ने कहा, "मैंने खुद को दिखाने और यह पक्का करने के लिए रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में हिस्सा लिया कि लोगों तक पॉजिटिव चीजें पहुंचें. पॉलिटिक्स एक अलग मामला है. हम जाति आधारित पॉलिटिक्स में शामिल नहीं होते. जो लोग ऐसा करना चाहते हैं, वे करते रहें. हम सबको साथ लेकर चलने में यकीन रखते हैं."

उन्होंने कहा कि शो अच्छा चल रहा था और मैंने वहां अपना समय बहुत एन्जॉय किया. शो ने मुझे एक अच्छा प्लेटफॉर्म दिया. मैं कई अच्छे लोगों और सेलिब्रिटीज से मिला. यह दोस्त बनाने का एक नया मौका था और मैंने बहुत अच्छा समय बिताया.

यह भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'

शो से बाहर होना जरूरी था: तेज प्रताप

शो छोड़ने की वजह बताते हुए तेज प्रताप ने कहा, "कुछ कानूनी दिक्कतों और कोर्ट में चल रहे मामलों के कारण मुझे यह फैसला लेना पड़ा. कई लोग ऐसे शो का हिस्सा बने रहना चाहेंगे, लेकिन मेरे लिए मौजूदा हालात में शो से बाहर होना जरूरी था. शो में बिताए समय से मैं बेहद खुश हूं. मुझे यहां कोई परेशानी नहीं हुई."

बातचीत के दौरान तेज प्रताप ने अपने राजनीतिक सफर के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, "मैं पॉलिटिकल बैकग्राउंड से आता हूं और बिहार में अपनी पार्टी मैंने खुद शुरू की थी. पार्टी को आगे बढ़ाने और राज्य में अपना संगठन तैयार करने के लिए मैंने अपने स्तर पर काम किया है."

अगर उन्हें मौका मिले तो वह किन नेताओं को रियलिटी शो में देखना चाहेंगे तो इस पर कहा, "अगर ऐसा कुछ होता है तो मैं अखिलेश यादव, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को शो में देखना चाहूंगा. इन नेताओं समेत दूसरे लोगों को भी साथ लाने के बारे में सोचा जा सकता है. इसके बाद सभी मिलकर तय करेंगे कि आगे क्या करना है."

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)