28 Sep 2026, 02:25 PM
Tamil Nadu Gold Ring Scheme : तमिलनाडु में सरकारी अस्पताल में बच्चे का जन्म होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, जानें क्या है नई योजना
Patrika
@patrika
Tamil Nadu Gold Ring Scheme : मदुरै। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को मदुरै के राजाजी सरकारी अस्पताल में ‘थाई मामन थंगा मोथिरम’ (मामा की सोने की अंगूठी) योजना की शुरुआत की। योजना के तहत पात्र नवजात बच्चों को एक ग्राम वजन का 22 कैरेट सोने की अंगूठी दी जाएगी। यह योजना राज्य के सरकारी अस्पतालों और सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लागू होगी। सरकार के मुताबिक, योजना का उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में जन्म लेने वाले पात्र बच्चों को सोने की अंगूठी देकर उनका स्वागत करना और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ाना है। हालांकि, उपचुनाव के कारण मदुरंथकम और धारापुरम में फिलहाल योजना लागू नहीं की जाएगी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)