तेल की कीमतों पर भारत सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका से डीजल की तुलना कर हरदीप पुरी बोले- 4-5 सालों में रेट घटे ही हैं
28 Sep 2026, 07:36 PM

तेल की कीमतों पर भारत सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका से डीजल की तुलना कर हरदीप पुरी बोले- 4-5 सालों में रेट घटे ही हैं

Patrika
@patrika
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने इस समय चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के कारण आई ऊर्जा मुसीबतों पर बात करते हुए कहा कि भारत ने इस समस्या का सामना बड़े ही अच्छे तरीके से किया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता के बावजूद भारत ने अपने 140 करोड़ से ज्यादा लोगों को कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव से बचाने की कोशिश की है। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि देश में फिलहाल ऊर्जा की कोई कमी नहीं है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation