29 Sep 2026, 07:17 PM
SIR विवाद पर शुभेंदु अधिकारी ने कांग्रेस को घेरा, बोले- पहले खुद लाखों फर्जी वोटर बताए, अब हटाने पर ऐतराज क्यों?
Patrika
@patrika
Suvendu Adhikari on Congress: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR को लेकर कांग्रेस व विपक्षी दलों द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘द हाइट ऑफ हिपोक्रेसी: कांग्रेस एंड इट्स पॉलिटिक्स ऑफ कन्वीनियंस’ टाइटल से एक पोस्ट शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कभी कांग्रेस नेताओं ने खुद अलग-अलग राज्यों में लाखों फर्जी वोटर होने की बात कही थी, लेकिन अब जब चुनाव आयोग वैज्ञानिक तरीके से उन फर्जी नामों को हटा रहा है, तो कांग्रेस इसे राजनीतिक हमला बताकर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने में जुट गई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)