19 Oct 2026, 07:11 PM
बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी का आरोप- भारत में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे कम्युनिस्ट और ‘कॉकरोच’
News Patrika
@newspatrika
Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को आरोप लगाया कि कम्युनिस्ट और ‘कॉकरोच’ भारत में बांग्लादेश जैसे अशांति के हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी कोशिशों का विरोध किया जाना चाहिए। दुर्गा पूजा पंडालों के पास वामपंथी दलों के पुस्तक स्टॉल में कथित तोड़फोड़ को लेकर विवाद के बीच अधिकारी का यह बयान सामने आया है। वामपंथी दलों की आलोचना का सामना कर रहे अधिकारी ने कम्युनिस्टों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पूजा-पाठ नहीं करते, कलाई पर पवित्र धागा नहीं बांधते और माथे पर तिलक नहीं लगाते। उन्होंने लोगों को ऐसे लोगों से सतर्क रहने की बात भी कही।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5
Comments (0)