SIR पर राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं की याचिका पर SC का ECI को नोटिस, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर भी सवाल
15 Oct 2026, 02:11 PM

SIR पर राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं की याचिका पर SC का ECI को नोटिस, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर भी सवाल

News Patrika
@newspatrika
Supreme Court SIR : नई दिल्ली। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाताओं के नाम हटाए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयोग (ECI) को नोटिस जारी किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित INDIA गठबंधन के नेताओं की ओर से दायर याचिका पर कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू तथा विवेक जोशी से जवाब मांगा है। वहीं, मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 13 याचिकाकर्ताओं में से एक के आचरण पर भी कड़ी आपत्ति जताई।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation