Sunday Box Office: संडे को 'दृश्यम 3' ने किया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 'हनुमान अंश' का रहा जलवा, जानें- 'द वन' की कमाई
05 Oct 2026, 11:47 AM

Sunday Box Office: संडे को 'दृश्यम 3' ने किया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 'हनुमान अंश' का रहा जलवा, जानें- 'द वन' की कमाई

ABP News
@abpnews

बॉक्स ऑफिस पर संडे, 4 अक्टूबर का दिन काफी बिजी रहा. दरअसल मिस्ट्री थ्रिलर 'दृश्यम 3' से लेकर 'प्रेम कीटाणु' सहित कई नई रिलीज और द वन और द पैराडाइज सहित कई पुरानी फिल्मों में जबरदस्त मुकाबला हुआ. चलिए यहां जानते हैं इन सभी फिल्मों में से किसका संडे को बॉक्स ऑफिस पर डंका बजा?

दृश्यम 3 ने संडे को कितनी की कमाई?
अजय देवगन, जयदीप अहलावत, तब्बू और अन्य कलाकारों वाली फिल्म 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. इस फ़िल्म ने रिलीज के दो दिनों के भीतर ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था फ़िल्म ने पहले दिन 62 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 53.50 करोड़ रुपये की कमाई की.

वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल ने रिलीज के तीसरे दिन 61 करोड़ की कमाई की है.

इसी के साथ इस फिल्म की भारत में तीन दिनों की कुल नेट कमाई अब 176.50 करोड़ रुपये हो गई है.

‘द वन’ ने दूसरे संडे कितना किया कलेक्शन?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ सिनेमाघरों में रिलीज के दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है. इस फिलम ने अपने पहले वीक में 53.60 करोड़ कमाए थे. इसके बाद इसने 8वें दिन 3.25 करोड़ कमाए और 9वें दिन इसका कलेक्शन 2 करोड़ रुपये रहा.

अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द वन’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को  3.25 करोड़ रुपये रही.

इसी के साथ इस फिलम की भारत में 10 दिनों की कुल नेट कमाई अब 62.10 करोड़ रुपये हो गई है.

‘द पैराडाइज’ ने दूसरे संडे कितना किया कलेक्शन?
नानी की ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 108.20 करोड़ कमाए थे. वहीं दूसरे वीकेंड पर ये कमाई में तेजी नहीं दिखा पाई बता दें कि इसने दूसरे फ्राइडे को 2.80 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे शनिवार यानी 10वें दिन इसकी कमाई 2 करोड़ रुपये रही.

वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबित ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे को 2.10 करोड़ कमाए हैं.

इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 11दिनों की कुल नेट कमाई अब 115.10 करोड़ रुपये हो गई है.

‘हनुमान अंश’ ने 9वें संडे कितनी की कमाई?
‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर थमने को बिल्कुल तैयार नहीं है. यहां तक की नई रिलीज फिल्मों के आगे इसने 9वें वीकेंड पर भी कमाल कर दिया. बता दें कि 9वें शनिवार यानी 58वें दिन इसने 2.10 करोड़ की कमाई की.

वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 9वें संडे यानी 59वें दिन हनुमान अंश ने तेजी दिखाते हुए 3 करोड़ कमाए हैं.

इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 59 दिनों की कुल नेट कमाई अब 324.73 करोड़ रुपये हो गई है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation