Uttar Pradesh
10 Nov 2026, 08:07 PM
सुलतानपुर: एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 1 की मौत, 18 घायल
ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में मंगलवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. दिल्ली से छठ पूजा में शामिल होने के लिए बिहार जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली को एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी.

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों में 6 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है.

दिल्ली से बिहार जा रहे थे यात्री

दरअसल छठ पूजा में शामिल होने के लिए दिल्ली से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर करीब दो दर्जन लोग बिहार अपने गांव जा रहे थे. आज सुबह कूरेभार थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 118 के पास पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी ट्रैक्टर ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और उसमें सवार लोग सड़क पर गिरकर इधर-उधर बिखर गए.

हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर चीख-पुकार मच गई. राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार पहुंचाया. जहां एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

6 की हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर

हादसे में घायल हुए करीब डेढ़ दर्जन लोगों में से कई लोगों की हालत गंभीर थी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर किया गया. जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया है. बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में ही चल रहा है.

घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार सदर अभिनव सिंह और बल्दीराय उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके उपचार की जानकारी ली. साथ ही घायलों को तत्काल उचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए.

वहीं पुलिस ने टक्कर मारकर फरार हुए ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक की पहचान करने में जुटी है. साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है कि आखिर ट्रक अनियंत्रित कैसे हुआ.

बता दें कि छठ पर्व को लेकर दिल्ली से बिहार जाने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है. ऐसे में एक्सप्रेस-वे पर इस तरह के हादसे ने एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें: दिवाली-AQI पर दिए बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले, 'मैंने क्या गलत कहा'

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
5
Comments (0)