08 Oct 2026, 10:48 PM
एक ही दिन में निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा, शेयर बाजार में भारी क्रैश
ABP News
@abpnews

8 अक्टूबर 2026 को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है. गुरुवार को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क काफी दबाव में रहे, जिसके बाद निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. दलाल स्ट्रीट पर उतार-चढ़ाव भरे हफ्ते और सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के बीच इनमें गिरावट जारी रही.

BSE सेंसेक्स 1.69% या 1,231.91 अंक गिरकर 71,406.79 के इंट्राडे निचले स्तर पर आ गया. जबकि निफ्टी 50 में 1.82% या 413.05 अंकों की गिरावट आई जिसके बाद ये लगभग 22,190 पर आ गया है. आइये जानते हैं शेयर बाजार में इतनी तेजी से गिरावट क्यों आई है.

10 लाख करोड़ हुए स्वाहा
इस बिकवाली की वजह से निवेशकों को भारी नुकसान उठना पड़ रहा है, उनकी सम्पत्ति में भी भारी कमी देखने को मिल रही है. अब तक निवेशकों को 10,51,614.06 करोड़ रुपये (10.52 लाख करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है.

BSE पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन बुधवार को बाजार बंद होने के समय 4,72,35,273.39 करोड़ रुपये था, जो अब घटकर 4,61,83,659.33 करोड़ रुपये हो गया है.

स्टॉक मार्केट का पूरा हफ्ता रहा वीक
भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इस पूरे हफ्तेभर अपने निचले स्तर पर ही रहा है. सोमवार को जहां बाजार खुलते ही शेयर बाजार में तेजी नजर आई थी, तो वहीं मंगलवार को भी हाल ठीक- ठाक ही था. लेकिन बुधवार आते- आते बाजार का हाल बेहाल हो गया. गुरुवार को तो सेंसेक्स, निफ्टी एक्सटेंड सभी का हाल बुरा नजर आया.

क्यों गिरा शेयर बाजार?
दरअसल गुरुवार को शेयर बाजार की हालत खस्ता होने का कारण RBI का रेपो रेट बढ़ना भी रहा. बुधवार को RBI ने तीन दिवसीय बैठक को खत्म किया और बताया कि उन्होंने रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी की है. जिसका असर शेयर बाजार की गिरावट पर देखने को मिला है.

इसके अलावा वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होना, भारतीय रुपये का लगातार कमजोर बना रहना, रुपये पर दबाव के कारण भी शेयर बाजार तेजी से गिरा है. तो वहीं विदेशी निवेशक इस समय भारतीय शेयर बाजार से अपना पैसा भी तेजी से निकाल रहे हैं, ये भी एक बड़ी वजह है, जिसके कारण शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें: विधवा बहू की पेंशन में सास का नहीं हिस्सा, कोर्ट ने दिया 83 साल की बुजुर्ग महिला को झटका

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3
Comments (0)