01 Oct 2026, 02:52 PM
Fat Dogs Of Delhi के बीच कुत्तों की सेहत पर उठे सवाल
ABP News
@abpnews

दिल्ली में इन दिनों एक अनोखा मुकाबला सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. यहां किसी इंसान की खूबसूरती या टैलेंट का नहीं, बल्कि शहर के सबसे मोटे कुत्ते को लेकर चर्चा हो रही है. Fat Dogs Of Delhi  नाम से शुरू हुआ यह ऑनलाइन मुकाबला देखते ही देखते इतना लोकप्रिय हो गया कि लोगों ने अपने पसंदीदा कुत्तों के लिए पोस्टर, कैंपेन और वोट अपील तक शुरू कर दी.

हालांकि, इस मजेदार दिखने वाले मुकाबले के बीच कुत्तों की सेहत से जुड़ा एक अहम सवाल भी सामने आया है क्या ज्यादा वजन वास्तव में इन जानवरों के लिए स्वस्थ है? ऐसे में जानिए क्या है यह पूरा मामला.

कैसे शुरू हुआ यह मुकाबला?

इस प्रतियोगिता की शुरुआत दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में नजर आने वाले वजनदार कुत्तों की तस्वीरें शेयर करने से हुई. धीरे-धीरे लोगों ने अपने आसपास के कुत्तों को भी नाम और इलाके के साथ इस मुकाबले में शामिल करना शुरू किया. शुरुआती दौर में करीब 64 कुत्ते प्रतियोगिता का हिस्सा बन. सोशल मीडिया पर अलग-अलग चरणों में वोटिंग हुई और लोगों ने अपने पसंदीदा कुत्तों के लिए जमकर वोट किए. प्रतियोगिता की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ कुत्तों के लिए पोस्टर और सोशल मीडिया कैंपेन तक चलाए गए. लोगों ने अपने इलाके के कुत्तों को जिताने के लिए वोट मांगने शुरू कर दिए.

यह भी पढ़ें: बदलते मौसम में दिखें यह लक्षण तो हो सकता है डेंगू, तुरंत भागें डॉक्टर के पास

ज्यादा वजन कुत्तों के लिए नहीं ठीक

इंसानों की तरह कुत्तों में भी जरूरत से ज्यादा वजन कई स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा होता है. पशु चिकित्सकों के मुताबिक कुत्तों में अधिक वजन शरीर के जोड़ों पर दबाव बढ़ाता है. इससे चलने-फिरने में परेशानी, शारीरिक गतिविधि में कमी होनेे लगती है. अधिक वजन की वजह से डायबिटीज, हार्ट हेल्श और सांस से जुड़ी समस्याओं के बढ़ने का खतरा होता है. वहीं जरूरी नहीं कि कुत्तों में मोटापा हर बार सिर्फ ज्यादा खाना खाने की वजह से हो. कुछ कुत्तों में हार्मोन से जुड़ी दिक्कतें, नसबंदी के बाद शरीर में होने वाले बदलाव से भी वजन बढ़ने लगता है.

वजन नहीं, स्वस्थ शरीर होना जरूरी

मोटे कुत्तों की तस्वीरें देखकर लोगों को वे प्यारे और मजेदार लग सकते हैं, लेकिन पालतू जानवर के लिए सही वजन उसकी सेहत का महत्वपूर्ण हिस्सा है. ज्यादा वजन होने की वजह से वह कम दौड़ते हैं, कम खेलते हैं और लंबे समय में उसकी जीवन गुणवत्ता भी प्रभावित होने लगती है. इसलिए किसी कुत्ते का वजन बढ़ना केवल किसी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सही नहीं माना जा सकता.

यह भी पढ़ें: फिट बॉडी और तेज दिमाग, क्या है विराट कोहली की फिटनेस का राज?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1
Comments (0)