Uttar Pradesh
06 Oct 2026, 10:53 PM
शिवपाल यादव का दावा, 'BJP सरकार की उल्टी गिनती शुरू, INDIA गठबंधन...'
ABP News
@abpnews

यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ी हुई है. हर नेता अपनी-अपनी पार्टी की जीत के दावे करते नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंत नगर के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार (06 अक्टूबर) को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार जाने वाली है. उन्होंने ये भी कहा कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन सरकार बनाएगा.

कन्नौज में शिवपाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. उन्होंने कहा, “बीजेपी सरकार जा रही है और उसका ‘काउंटडाउन’ (उलटी गिनती) शुरू हो गया है. 2027 के विधानसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन सरकार बनाएगा.”

BSP से संभावित चुनौती को लेकर क्या बोले शिवपाल यादव?

बहुजन समाज पार्टी (BSP) और चुनाव में उसके संभावित चुनौती बनने के बारे में पूछे जाने पर शिवपाल यादव ने कहा कि पार्टी का राजनीतिक अस्तित्व 'समाप्त' हो चुका है. उन्होंने दावा किया, “बसपा टूट गई है. बीजेपी जो भी कहती है, बसपा वही करेगी.” ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि इस पर निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा.

चुनाव ईमानदारी से होने चाहिए- शिवपाल यादव

यूपी के पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने कथित वोट चोरी से लेकर राम मंदिर में चढ़ावे में हुई गड़बड़ी को लेकर बीजेपी को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी 'वोट की चोरी' के साथ ही ‘भगवान को चढ़ाए जाने वाले चढ़ावे की भी चोरी करती है.’ निर्वाचन आयोग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लोग अब सड़कों पर हैं और मांग कर रहे हैं कि चुनाव निष्पक्ष रूप से कराए जाएं. उन्होंने कहा, ''चुनाव ईमानदारी से होने चाहिए.''

शिवपाल यादव मंगलवार दोपहर में कन्नौज पहुंचे. इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया. उन्होंने सपा नेता जय कुमार तिवारी 'बौवन' के आवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भी भाग लिया.

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरे सपा नेता, अखिलेश ने चंडीगढ़ का किया जिक्र

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)