30 Sep 2026, 07:51 PM
‘मेरा दामाद अच्छा था, सबकी मदद करता था’, ठाकरे गुट के नेता की हत्या पर ससुर का छलका दर्द; दोस्त गिरफ्तार
Patrika
@patrika
Pradeep Purnekar murder Thane: ठाणे के मानपाड़ा इलाके में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के विभाग प्रमुख प्रदीप (बाला) पूर्णेकर की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके करीबी रहे पप्या शिंदे को गिरफ्तार किया है। पूर्णेकर पर मंगलवार रात उनके गणेश नगर स्थित कार्यालय के पास गोली मारने के बाद धारदार हथियार से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल पूर्णेकर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जघन्य हत्या के बाद प्रदीप पूर्णेकर के परिवार में मातम और भारी आक्रोश है। उनके ससुर ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, “मेरे दामाद का स्वभाव बहुत अच्छा था। वह हर किसी की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। हमें न्याय चाहिए।”
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)