13 Nov 2026, 01:51 PM
32 साल बाद आएगा फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ का सीक्वल, जानें क्या होगा दूसरे पार्ट में खास?
News Patrika
@newspatrika
Bandit Queen Sequel Confirmed: बॉलीवुड के इतिहास में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो वक्त के साथ मील का पत्थर बन जाती हैं। साल 1994 में आई ‘बैंडिट क्वीन’ (Bandit Queen) भी उन्हीं चुनिंदा फिल्मों में से एक है, जिसके निर्देशक शेखर कपूर थे और उन्होंने चंबल की चर्चित डकैत फूलन देवी कि जिंदगी के शुरुआती संघर्षों को बड़े पर्दे पर उतारा था। अब पूरे तीन दशक बाद इस कल्ट क्लासिक फिल्म के सीक्वल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इसके दूसरे भाग की पुष्टि कर दी है, जिसके निर्देशन की जिम्मेदारी जाने-माने फिल्ममेकर हनी त्रेहान (Honey Trehan) को सौंपी गई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)