25 Oct 2026, 11:26 AM
शाहीन अफरीदी के पास आज ODI क्रिकेट में इतिहास रचने का मौका, खतरे में शमी-बुमराह समेत दुनिया के कई दिग्गजों के रिकॉर्ड
News Patrika
@newspatrika
Pakistan ODI Tri-Series 2026: पाकिस्तान में जारी वनडे ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला रविवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां मेजबान पाकिस्तान टीम फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी। वहीं, इंग्लैंड की टीम के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला होगा, क्योंकि इस मैच को जीतकर ही वह फाइनल की दौड़ में बनी रह सकती है। हालांकि इस मैच में सबकी नजर पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी पर टिकी होंगी, जिनके पास 150 विकेट का माइलस्टोन पार करने के साथ मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह समेत कई दिग्गजों के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा। वह इस मैच में एक विकेट लेते ही मिचेल स्टार्क के बाद सबसे तेज 150 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे तेज गेंदबाज बन जाएंगे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)