11 Sep 2026, 06:21 PM
शुभमन गिल या ऋषभ पंत नहीं, इस खिलाड़ी को ट्रेंट बोल्ट ने बताया न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में भारत का ‘ट्रंप कार्ड’
Patrika
@patrika
Trent Boult on KL Rahul: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में भारतीय टीम संघर्ष करती नजर आ रही है। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीतने के बावजूद वह अभी भी पॉइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर है। अब उसका इस चक्र में अगला असानमेंट न्यूजीलैंड दौरा होगा। भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज हर हाल में जीतना जरूरी होगा, अगर ऐसा नहीं हो सका, तो उसका शीर्ष दो में जगह बनाना काफी मुश्किल होगा। इस सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज पेसर ट्रेंट बोल्ट ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अनुभवी केएल राहुल 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत के मुख्य बल्लेबाज होंगे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)