जब बागी हो गए थे माधव राव सिंधिया, मां से कहा था- अब मैं खुद ले सकता हूं अपने फैसले
Madhya Pradesh 30 Sep 2026, 06:25 PM

जब बागी हो गए थे माधव राव सिंधिया, मां से कहा था- अब मैं खुद ले सकता हूं अपने फैसले

Patrika
@patrika
जनवरी 1996 की बात है। नरसिम्हा राव की सरकार थी। माधव राव सिंधिया मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री थे। लेकिन, जैन हवाला डायरी में उनका नाम आ गया था तो उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। इस डायरी के मुताबिक आरोप था कि सिंधिया ने अवैध रूप से 75 लाख रुपये लिए थे। आरोप साबित नहीं हुए थे। पर 1996 (अप्रैल-मई) के लोक सभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। कांग्रेस का यह इंकार सिंधिया के सम्मान पर गहरा आघात था। 1971 में पहली बार सांसद बनने के बाद से वह कभी हारे नहीं थे। 1977 की जनता लहर में भी नहीं। इसलिए सिंधिया बागी हो गए और मध्य प्रदेश विकास कांग्रेस (एमपीवीसी) नाम से अपनी पार्टी बना ली। वह चुनाव लड़े और सातवीं बार लोक सभा पहुंचे। हालांकि, 1998 में जब सीता राम केसरी कांग्रेस अध्यक्ष नहीं रहे और नरसिम्हा राव का भी कद कम हो गया तब वह पुरानी पार्टी में लौट आए। इसके बाद ताउम्र कांग्रेस में ही रहे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation