सत्य निकेतन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन, 10 सितंबर को होगी सुनवाई, देशभर में अवैध इमारतों की सुरक्षा का मुद्दा उठेगा
08 Sep 2026, 04:35 PM

सत्य निकेतन हादसे पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन, 10 सितंबर को होगी सुनवाई, देशभर में अवैध इमारतों की सुरक्षा का मुद्दा उठेगा

Patrika
@patrika
Satya Niketan Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला पीजी इमारत गिरने से सात लोगों की मौत के बाद मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। शीर्ष अदालत ने इस हादसे से जुड़े मामले को 10 सितंबर, गुरुवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। अदालत ने संकेत दिया है कि वह सिर्फ दिल्ली तक सीमित न रहते हुए देशभर में अवैध और असुरक्षित इमारतों से जुड़े मुद्दे पर भी विचार कर सकती है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहले से चल रही उस कार्यवाही से जुड़ा है, जिसमें देशभर में अवैध इमारतों और निर्माण को लेकर अदालत के पुराने निर्देशों के पालन की निगरानी की जा रही है। वरिष्ठ वकील अजीत कुमार सिन्हा, जो इस मामले में अदालत की मदद के लिए नियुक्त एमिकस क्यूरी हैं, ने 6 सितंबर को सत्य निकेतन में हुए हादसे का मुद्दा अदालत के सामने रखा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation