10 Sep 2026, 11:15 AM
सत्या निकेतन हादसे के बाद सामने आई सच्चाई, ‘हॉस्टल डेज’ के दूसरे PG में भी मंडरा रहा मौत का खतरा, कमरों में बंद रहने को मजबूर छात्र
Patrika
@patrika
Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्या निकेतन इलाके में हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे में सात लोगों की जान चली गई थी। जिस ‘हॉस्टल डेज’ नाम की कंपनी के पास उस गिरी हुई इमारत की जिम्मेदारी थी, उसके बाकी पीजी (PG) हॉस्टलों का हाल भी बहुत खराब निकला है। ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया है कि दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में चल रहे इन पीजी में न तो आग से बचने के कोई इंतजाम हैं और न ही किसी मुसीबत के वक्त बाहर भागने के लिए सुरक्षित रास्ते। हादसे के बाद से ही संचालक अपनी लापरवाही छिपाने के लिए बोर्ड और होर्डिंग्स हटाने में जुटे हैं, जबकि खौफ के साए में जीने को मजबूर छात्र अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)