19 Sep 2026, 08:56 PM
‘स्टूडेंट सवाल करता है, इसलिए सिस्टम को उससे खतरा,उनको अंधभक्त चाहिए’, इंदौर में बोले राहुल गांधी
Patrika
@patrika
Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक, बेरोजगारी और सरकारी भर्तियों से जुड़े मुद्दे उठाए। छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि व्यवस्था को सवाल पूछने वाले स्टूडेंट पसंद नहीं हैं, बल्कि ऐसे लोग पसंद हैं जो सवाल किए बिना हर बात स्वीकार कर लें। राहुल गांधी ने कहा कि स्टूडेंट जिज्ञासु होता है और किसी बात को केवल इसलिए स्वीकार नहीं करता क्योंकि उसे ऐसा बताया गया है। वह सवाल करता है और किसी फैसले या व्यवस्था के पीछे की वजह जानना चाहता है। उन्होंने इसी संदर्भ में ‘अंधभक्त’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए सिस्टम पर सवाल उठाए।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)