28 Oct 2026, 02:11 PM
Ranji Trophy: सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान ने बल्ले से शतक के बाद गेंद से भी किया कमाल, अकेले ही आधी टीम को पवेलियन भेजा
News Patrika
@newspatrika
Musheer Khan in Ranji Trophy 2026-27: रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में तीसरे चरण के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसी क्रम में मुंबई और हरियाणा के बीच मुकाबला मुंबई के बीकेसी ग्राउंड में खेला जा रहा है, जिसमें सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान ने बल्ले से शतक के बाद गेंद से भी कमाल का प्रदर्शन किया है। मुंबई के लिए जहां मुशीर ने 185 गेंदों पर 12 चौके और एक छक्के की मदद से 109 रन की पारी खेली, वहीं, अब गेंद से कमाल का प्रदर्शन करते हुए अकेले ही आधी टीम को पवेलियन भेज दिया है। मुंबई ने अपनी पहली पारी में 130 ओवर खेलते हुए 430 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे। वहीं, हरियाणा अपनी पहली पारी में तीसरे दिन चाय काल तक 75.4 ओवर में 191 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा चुका है। दिलचस्प बात ये है कि ये सभी विकेट मुशीर ने लिए हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)